पैरापिट को तोड़ता हुआ रिहायशी मकान पर गिरा ट्रक, बाल-बाल बची 10 जिंदगियां

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर स्वारघाट से तीन किलोमीटर दूर पंजपीरी स्थान पर बैक करते समय राख से भरा एक ट्रक हाई-वे से अनियंत्रित होकर पैरापिट को तोड़ता हुआ रिहायशी मकान पर जा गिरा।

यह घटना रात करीब साढ़े 12 बजे की है और उस समय तेज बारिश हो रही थी। ट्रक चालक मौके से फरार है।

यह मकान बच्चन सिंह गांव कुटैहला का है। हादसे के समय बच्चन सिंह के परिवार के करीब 10 सदस्य मकान में सोए हुए थे, जो कि बाल-बाल बच गए हैं, लेकिन मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और ट्रक को भी काफी नुक्सान हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...