पैतृक गांव सलौणी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया राजकुमार का अंतिम संस्कार

--Advertisement--

Image

इंद्र दत्त लखनपाल ने दुर्घटना के शिकार सैनिक के परिजनों को सौंपे 5 लाख के चेक

हमीरपुर 24 फरवरी – हिमखबर डेस्क

बीते दिनों उत्तराखंड के रुडक़ी में गंभीर दुर्घटना के शिकार हुए 174 इंजीनियर्स टीए के जवान राजकुमार के पार्थिव शरीर का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव सलौणी के श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इससे पहले शुक्रवार सुबह राजकुमार का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से सलौणी पहुंचाया गया। स्थानीय विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और प्रशासन की ओर से एसडीएम शशिपाल शर्मा ने राजकुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की। जबकि, सेना की टुकड़ी ने सैन्य परंपराओं के साथ राजकुमार को अंतिम विदाई दी।

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने राजकुमार के घर जाकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी तथा प्रदेश सरकार की ओर से पांच लाख रुपये के चेक प्रदान किए। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार शोक संतप्त परिजनों के साथ है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...