पेट्रोल पंप में चोरी करने पर पुलिस ने तीन धारे

--Advertisement--

पेट्रोल पंप में चोरी करने पर पुलिस ने तीन धारे

सोलन – रजनीश ठाकुर

पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत चमाकड़ी पुल स्थित पैट्रोल पंप पर शातिरों ने ताले तोडक़र चोरी को अंजाम दिया। इस वारदात के तीन चोर पकड़े भी गए।

14 जनवरी को दिनेश कुमार निवासी चमाकड़ी तहसील अर्की जिला सोलन ने थाना दाड़लाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 13 जनवरी की रात्रि को किसी शातिर ने उसके चमाकड़ीपुल स्थित पैट्रोल पंप जोकि पिछले करीब 02 वर्षों से बंद पड़ा था, उसके आफिस के ताले तोड़ दिए हैं तथा शातिरों ने पैट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।

ऑफिस के अंदर रखा सामान एलईडी/टीवी आग बुझाने के यंत्र, वाटर कुलर, जैनरेटर की बैटरी, गाड़ी के टायर, यूपीएस तथा 09 लोहे की प्लेटें भी शातिर चुरा कर ले गए । इस पर पुलिस थाना दाड़लाघाट में मामला दर्ज किया गया। वारदात में संलिप्त 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अभियोग के अन्वेषण के दौरान इन आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त पिकअप नंबर एचपी 63ए-0547 को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है, जिसमें से चुराया गया समान भी बरामद किया गया है।

डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा के बोल

डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है व गहनता से इस अभियोग का अन्वेषण जारी है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...