लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत लपियाणा में पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी ने आजादी के 75 वे महोत्सव के अवसर पर मेरी माटी मेरा देश पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने लपियाणा पंचायत के श्रीलंका में 1988 में हुए शहीद महिन्द्र सिंह पुत्र प्रधान सिंह गांव डिब्बर की वीर नारी सरोज कुमारी को सम्मानित किया गया !

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर भूतपूर्व सूबेदार विक्रम सिंह, मिल्खी राम, भूमि सिंह, दलीप सिंह, रमेश चंद, कैप्टन बलदेव राज पूर्व वायु सैनिक दिनेश सिंह मन्हास, पंचायत प्रधान लपियाणा प्रधान किकर सिंह, उप प्रधान लेख राज पूर्व प्रधान लपियाणा सकीना शर्मा, वीना देवी आदि उपस्थित रहे !

