पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस का आयोजन

--Advertisement--

भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ ली।

मंडी, 20 अगस्त – अजय सूर्या 

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की जयंती हर वर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाती है। सद्भावना दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में देश की एकता एवं अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि इस दिवस पर हम सभी राष्ट्रीय एकता व आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा का प्रतिकार करते हुए लोगों में भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लेते हैं।

उपायुक्त ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई।

साथ ही किसी भी प्रकार की हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा ली गई।

इसके अतिरिक्त जिला के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सद्भावना शपथ ग्रहण की।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डॉ. मदन कुमार सहित उपायुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...