
देहरा- आशीष कुमार
नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. इसी कड़ी के तहत पुलिस ने देहरा निवासी से हेरोइन बरामद की है ।।
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत शमशानघाट हनुमान मन्दिर देहरा में गौरव चौहान निवासी बार्ड न06 देहरा तहसील देहरा से 6 ग्राम हेरोईन/चिट्टा बरामद की गई।
इस संदर्भ मे अभियोग जेर धारा 21-61-85 स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम में पंजीकृत पुलिस थाना किया गया है।
पुलिस ने जांच शुरू कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है । मामले की पुष्टि डी एस पी देहरा अंकित शर्मा द्वारा की गई है ।।
