पुलिस ने गुप्त सूचना पर घर में दी दबिश, 45.63 ग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट 

जिला पुलिस नूरपुर की चौकी रैहन की टीम ने शनिवार देर शाम सकोह भराल निवासी एक महिला से 45.63 ग्राम चरस बरामद की।

चौकी प्रभारी नरेश कुमार की अगुवाई में हैड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, हैड कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल साहिल कुमार, महिला कांस्टेबल सुनीता की संयुक्त टीम ने शनिवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत रैहन के सकोह में भराल खड्ड के पास रानो पत्नी राजू के घर में दबिश दी।

तलाशी अभियान के दौरान घर से 45.63 ग्राम चरस बरामद की गई। चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि इस दिशा में रानो पत्नी राजू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

38 ग्राम चरस के साथ दबोचा राहगीर

उधर, पुलिस थाना पंचरुखी के तहत ठंडोल गांव के पास सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि पुलिस की टीम जब गश्त करते हुए ठंडोल गांव के पास पहुंची तो एक व्यक्ति सड़क पर जा रहा था। जब उसने सामने पुलिस की टीम को देखा तो घबरा गया व भागने की कोशिश करने लगा।

इस दौरान उसने कुछ सामान सड़क के किनारे झाड़ियों की तरफ फैंका। पुलिस टीम ने शक होने पर उसे पकड़ा लिया व झाड़ियों की तरफ फैंकी हुई वस्तु को तलाश कर स्थानीय व्यक्तियों के सामने चैक किया तो उसमें 38 ग्राम चरस पाई गई।

आरोपी मोनू कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी भट्टपुरा के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ड्यूटी के दौरान शराब पीना पड़ा भारी, एचआरटीसी चालक सस्पैंड

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन ने बड़ी...

कांगड़ा हवाई अड्डे पर अब यात्री उठाएंगे नि:शुल्क वाई-फाई सेवा का लाभ

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए कांगड़ा...

छाता लेकर ड्राइवर का बस चलाने का Viral Video, हिमाचल विधानसभा में उठा मुद्दा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HRTC) के एक ड्राइवर...