
पालमपुर – बर्फू
पुलिस ने विशेष तलाशी अभियान में तीन घरों में दबिश देकर अवैध शराब बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
नशे के विरुद्ध पालमपुर पुलिस के अभियान में थाना प्रभारी संदीप शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने नगर निगम वार्ड की विंद्रावन कालोनी में सूचना के आधार पर तीन घरों में दबिश दी व तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान कालोनी निवासी 34 वर्षीय सागर पुत्र इशाक मोहम्मद के घर के अलमारी मे 17 बोतलें अंग्रेजी शराब जिनमें सात पीटर स्काट, आठ ब्लेंडर प्राइड, दो सिग्नेचर कुल 12750 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
इस संदर्भ में आरोपित सागर कोई वाजिब सबूत नहीं दे पाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
इसके बाद पुलिस टीम ने वंदला गांव में जांच के दौरान प्रीतम चंद पुत्र स्वर्गीय ठाकुर दास निवासी पंचायत नच्छीर के घर अलमारी में सात बोतलें देसी शराब मार्का संतरा कुल 5250 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की। दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह बोले डीएसपी गुरबचन सिंह
डीएसपी गुरबचन सिंह ने मामले की। उन्होंने बताया आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा और नशा के कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
