पुलिस जवानों ने दी आत्मदाह परेड की धमकी

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

संशोधित पे बैंड की मांग कर रहे कांस्टेबलों ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम लिखे पत्र में अब चेतावनी दी है कि यदि 25 जनवरी तक 2015 से भर्ती हुए जवानों को न्याय नहीं मिला तो वे 26 जनवरी के दिन रिज पर गणतंत्र परेड के साथ-साथ पुलिस के जवान वर्दी में आत्मदाह परेड भी निकालेंगे।

कांस्टेबलों की ओर से जारी इस चेतावनी से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है। जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री बार-बार अनुशासित पुलिस बल को अनुशासन में रहने की सलाह देते हुए कहा है कि इस संबंध में गंभीरता से सोचा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर जारी खुले पत्र में जवानों की ओर से मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक दोनों से ही निवेदन किया गया है कि उन्हें वित्त सचिव से चर्चा कर मामले को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया था और साथ में थोड़ा इंतजार करने के लिए भी कहा गया था।

जिसके पश्चात सभी जवानों ने मेस में नियमित रूप से खाना शुरू कर दिया था, परंतु आज तक इस बात को लगभग दो माह बीत चुके हैं, लेकिन इस मामले में कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसे निवेदक के स्थान पर 2015 से भर्ती हुए पुलिस के जवान लिखा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...