पुलिस को सामने देख खाई में फेंक दी पुडिय़ा; जब खोलकर देखा, तो निकला 11.14 ग्राम चिट्टा

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

रामपुर के निकट निरमंड क्षेत्र के पुलिस थाना ब्रो की टीम ने एक युवक को 11.14 ग्राम चिट्टे के साथ धर दबोचा है। शुक्रवार देर रात पुलिस की एक टीम थाचवा की तरफ नाकाबंदी पर थी।

इसी दौरान जगातखाना पंचायत के प्रधान सतीश कुमार ने पुलिस टीम को सूचना दी कि थाना से थोड़ा ऊपर की तरफ से भारी शौर-शराबा हो रहा है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर पुलिस टीम उस स्थान की तरफ रवाना हुई।

इस दौरान कुछ ही दूरी पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस को एकदम सामने देखकर सकपका गया और उसने अपनी जेब से पुडिय़ा निकालकर ऊपर खाई की तरफ फेंक दी और खुद तेज कदमों से दूसरी तरफ मुड़ गया। जिस पर पुलिस टीम को उस पर शक हुआ और पुलिस ने उसे थोड़ी दूरी पर धर दबोचा।

उसके बाद पुलिस टीम उसे पुडिय़ा फेंकने वाले स्थान पर लेकर गई और पुडिय़ा की चेकिंग करने पर उसमें से 11.44 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि आरोपी की पहचान 30 वर्षीय दिनेश ठाकुर गांव पांकवा डाकघर तुनन तहसील निरमंड जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...