पुलिस के हत्थे चढ़ी उद्घोषित अपराधी महिला, जानें किस मामले में चल रही थी फरार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अदालत से भगौड़े चल रहे अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर के पीओ सैल को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

पुलिस टीम ने डमटाल पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में लंबे समय से फरार चल रही एक उद्घोषित अपराधी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला थाना डमटाल में एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत वांछित थी। अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका था।

गिरफ्तार की गई महिला की पहचान अतिंदर कौर निवासी भुंतर व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। नूरपुर पुलिस का पीओ सैल काफी समय से इस महिला की तलाश में जुटा हुआ था।

इसी कड़ी में सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 23 मार्च, 2026 को कुल्लू जिले के भुंतर में दबिश दी और आरोपी महिला अतिंदर कौर को वहीं से दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आरोपी महिला के पति को उसकी गिरफ्तारी की विधिवत सूचना दे दी है।

इसके उपरांत, महिला को आगे की कानूनी कार्रवाई और न्यायालय में पेश करने के लिए थाना डमटाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूरपुर की ओर से इस गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है। पुलिस प्रशासन ने कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि कानून से छिपकर बैठे और भगौड़े अपराधियों के विरुद्ध नूरपुर पुलिस का यह धरपकड़ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...