पुलिस की मौजूदगी में हुआ महिला का अंतिम संस्कार, पति गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

बैजनाथ सब्जी मंडी के साथ बिनवा खड्ड में घड़ूं गांव की महिला का शव मिलने के बाद रविवार को भवारना में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मायका पक्ष से काफी संख्या में लोग भवारना पहुंचे हुए थे।

मायका पक्ष के लोगों द्वारा काफी शोर-शराबे के बीच बिगड़ती स्थिति को देखते हुए एएसपी पुनीत रघु 50 पुलिस कर्मियों के साथ धर्मशाला से भवारना पहुंचे।

वहीं पुलिस के एक दर्जन हथियारबंद कमांडो भी तैनात किए गए थे। पुलिस को आशंका थी कि कहीं मायके वाले शव का अंतिम संस्कार घड़ूं में उसके घर में ही करने की कोशिश न करें। रात 8 बजे अंतिम संस्कार के बाद जब मायका पक्ष के लोग वापस चले गए तो प्रशासन ने राहत की सांस ली।

बता दें कि शनिवार को बैजनाथ में घड़ूं निवासी मलका देवी का शव बरामद हुआ था। यह महिला 9 मार्च से घर से लापता थी।

उधर, एसएचओ भवारना संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मृतका के पति को बैजनाथ से गिरफ्तार कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...