पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले में काँगड़ा जिला से चार आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसी माह के अंत तक फिर से परीक्षा करवाई जाएगी।

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि 27 मार्च को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा हुई थी। पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है। पेपर लीक करने वाले आरोपी हरियाणा और दिल्ली से हैं। चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

1 मुनीष कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी देव भराड़ी, डाकघर सुल्याली, तहसील नूरपुर, ज़िला कांगड़ा।

2 मनी चौधरी पुत्र बीरवल सिंह निवासी गांव व डाकघर खटियाड़, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा।

3 गौरव पुत्र विजय कुमार गांव व डाकघर भडियाड़ा, तहसील व जिला कांगड़ा।

4 अशोक कुमार पुत्र हरि सिंह गांव व डाकघर पास्सू, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा।

पेपर लीक की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। डीआईजी मधुसूदन एसआईटी के प्रमुख होंगे। टीम जांच कर तथ्य जुटाएगी और उसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि पुलिस की भर्ती पारदर्शिता के साथ पूरी हो सके और किसी को अंगुली उठाने की गुंजाइश न रहे।

जानकारी के लिए बता दे कि हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबलों के 1334 पदों के लिए 27 मार्च को भर्ती परीक्षा हुई थी। इनमें 932 पुरुष, 311 महिला कांस्टेबल, 91 पुरुष कांस्टेबल बतौर चालक पदों के लिए 5 अप्रैल 2022 को परिणाम घोषित हुआ।
पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश में निर्धारित 81 केंद्रों पर किया गया था। लिखित परीक्षा में कांस्टेबल पुरुष के पदों के लिए 60 हजार से अधिक और कांस्टेबल महिला पदों के लिए 14 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।
5 अप्रैल को लिखित परीक्षा का परिणाम निकलने के बाद पास हुए अभ्यर्थियों को पुलिस ने दस्तावेजों की जांच के लिए प्रदेशभर में बुलाया। इसके बाद नियुक्ति होनी थी। दस्तावेजों की जांच के दौरान एसपी कांगड़ा खुशहाल चंद शर्मा को तीन युवाओं पर शक हुआ।

तीनों युवाओं के 90 में से 70 अंक थे। लेकिन दसवीं की कक्षा में उनके अंक 50 फीसदी भी नहीं थे। एसपी ने तीनों युवाओं से अलग-अलग कड़ी पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में तीनों युवा फंस गए और उन्होंने माना कि लिखित परीक्षा से पहले ही 6 से 8 लाख रुपये देकर उन्हें टाइप्ड प्रश्नों के उत्तर मिल गए थे। उन्हें उत्तर रटने को कहा गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...