पुराना कांगड़ा में मनाया खंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, 10 मार्च – राजीव जस्वाल

महिला एवं बाल विकास विभाग कांगड़ा की तरफ से पुराना कांगड़ा के नगर परिषद हॉल में खंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

इस कार्यक्रम पर एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मुख्य अतिथि का यहां पहुंचने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच ने स्वागत किया। मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।

बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच और बीडीसी मेंबर कांता सरोच ने संबोधन के दौरान आंगनवाड़ी सुपरवाइजर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं बारे बताया।

मौके पर उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम कांगड़ा ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि वर्तमान समय महिलाओं का समय है सरकार द्वारा अनेक योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं परंतु प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सोच में बदलाव लाना चाहिए और महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा बेटियों का शिक्षित होना बहुत आवश्यक है ,बेटियों को अवश्य पढ़ाएं।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अग्रणी रहने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्थित

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित सीडीपीओ कांगड़ा वंदना कटोच, तहसील कल्याण अधिकारी राकेश कुमार, बीडीसी मेंबर कांता सरोच, नगर परिषद मेंबर पुष्पा, सुपरवाइजर तृप्ता, आशा, किरण बाला, रीना, नीलकमल और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...