पीएम किसान निधि के बारे में ऑनलाइन कार्यशाला का किया आयोजन

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

आज 27 मार्च 2023 को जिलाधीश कार्यालय धर्मशाला से माननीय एडीएम रोहित राठौर की अध्यक्षता में पीएम किसान निधि के बारे में एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सभी तहसीलों के तहसीलदार व लोकमित्र (सी एस सी ) संचालकों ने भाग लिया।

माननीय एडीएम रोहित राठौर ने बताया कि जिन किसानों को पीएम किसान निधि का पैसा नहीं आ रहा है उनका केवाईसी और लैंड सीडिंग जरूरी है। उन्होंने लोकमित्र संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने आसपास के किसानों का केवाईसी और लैंड सीडिंग करने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि जिलाधीश कांगड़ा के दिशा निर्देश पर 1 व 2 अप्रैल को सभी तहसील व उपतहसील में इसके बारे में कैंप का प्रबंध किया जाएगा जिसमें लोकमित्र संचालक भी अपना सहयोग देकर किसानों का केवाईसी और लैंड सीडिंग करवाने में सहयोग करें।

उन्होंने किसानों से भी आह्वान किया है कि जिनको किसान निधि की 13वीं क़िस्त नहीं आई है वे अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर अपना केवाईसी व लैंड सीडिंग चेक कराएं और उसको लोक मित्र केंद्र के माध्यम से अपडेट करवा सकते हैं।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री रोहित कुमार, सी एस सी जिला प्रबंधक श्री छुनकू राम व महिंदर पॉल उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...