पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस में 26 पदों के लिए साक्षात्कार 10 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

प्रसिद्ध कंपनी पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड जिला हमीरपुर की 26 ग्राम पंचायतों मुंडखर, अणु, दड़ूही, उखली, बड़ा, पनोह, बणी, चमनेड, लंबलू, मझियार, कोहला, लोढर, बलोह, दंगड़ी, बोहनी, खैरी, डुग्घा, पटेरा, गौना, डाडू, पंधेड़, बफड़ीं, टिब्बी, ढनवान, बल्ह और करहा में अप्रेंटिस रखने जा रही है।

इन पदों के लिए 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आवेदक स्नातक होना चाहिए तथा उसकी आयु 19 से 34 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से प्रतिमाह 15 हजार रुपये वेतन और प्रति कैंप पर 500 रुपये भत्ता दिया जाएगा।किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र उम्मीदवार हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए कंपनी के मोबाइल नंबर 7986745354 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बजट से पहले BJP विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, एंट्री टैक्स को लेकर जताया विरोध

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज...

रेहड़ी-फड़ी वालों के नियमों में बदलाव; हर तीन साल में नवीनीकरण, फीस तय

हिमखबर डेस्क राज्य सरकार ने रेहड़ी-फड़ी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) से...

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...