पिकअप की छत पर सवारियां ढोना पड़ा महंगा, साढ़े 15 हजार का चालान

--Advertisement--

Image

संगड़ाह, 27 जून – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के अंतर्गत पुलिस द्वारा वाहन चालकों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। सड़क दुर्घटना के बढ़ते ग्राफ के मद्देनजर पुलिस समय-समय पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही हैं।

इसी के मद्देनजर 25 जून को पुलिस ने एक ऐसी पिकअप गाड़ी (HP17C-5336 ) से चालान वसूला है जो के छत व पीछे (डाले) पर बिठाकर सवारियां ले जा रही थी।

पुलिस ने पाया कि पिकअप में लगभग 25 से 30 लोग सफर कर रहे हैं। तुरंत ही वाहन को रोका गया व 15500 का चालान कर पिकअप को जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को वाहन चालक ने थाने में आकर गाड़ी के कागज दिखाए, जिसके बाद निमानुसार 15,500 का चालान भुगतने के बाद पिकअप को मालिक के सुपुर्द किया गया।

उधर, पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति बस या गाड़ी की छतों पर सफर न करें। साथ ही बिना लाइसेंस वाहन न चलाएं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...