पालमपुर में कार पर कूदा तेंदुआ, शीशा टूटा; कार को पड़ा डेंट, जंगल की ओर भागा

--Advertisement--

Image

पालमपुर – नवीन शर्मा

पालमपुर में तेंदुए की दहशत फैल रही है। तेंदुआ पालमपुर में अलग-अलग जगह पर दिखने के समाचार लगातार मिल रहे हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि एक ही तेंदुआ बार-बार दिख रहा है या फिर इनकी संख्या एक से ज्यादा है।

रात करीब सवा आठ बजे कृषि विवि परिसर के करीब एक बार फिर तेंदुआ नजर आया और इस बार सडक़ के एक तरफ से निकलकर मेन रोड पर जा रही कार के ऊपर से कूद कर दूसरी ओर जंगल में चला गया।

कार सवार को पहले तो यह पता ही नहीं चला कि हुआ क्या था और फिर पीछे से आ रहे दूसरे वाहन के चालक ने जब यह बताया कि कार के ऊपर से तेंदुआ कूद कर भागा है, तो सारा मसला साफ हुआ।

तेंदुआ इतनी ताकत से कूदा था कि कार का शीशा टूट गया और कार पर डेंट भी पड़ गए। इससे राह चलते लोगों में भी दहशत फैल गई।

गौर रहे कि कृषि विवि क्षेत्र में पहले भी तेंदुआ दिखाई दिया है और इसे लेकर विवि प्रबंधन ने बकायदा एडवाइजर जारी कर सबको सतर्क रहने को कहा है।

अब जिस तरह तेंदुआ वाहन पर कूद कर भागा है उससे रात के समय क्षेत्र से गुजरने वालों को काफी सावधान रहना होगा।

आईमा और मारंडा में भी दिखा था तेंदुआ

धौलाधार की पहाडिय़ों पर बर्फबारी में जंगली जानवर अकसर नीचे की तरफ आ जाते हैं। इस सीजन में सबसे पहले तेंदुआ दिखने की सूचना आईमा के चौपाटी क्षेत्र में मिली थी। मारंडा व बिंद्रावन में भी तेंदुआ दिखाई दिया था। वन विभाग ने भी लोगों को सतर्क रहने को कहा था।

सीसीटीवी से रखी जा रही नजर

वन विभाग ने कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और तेंदुए को पकडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि विवि क्षेत्र में जहां तेंदुआ बार-बार दिख रहा है अब उस क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

डीएफओ पालमपुर नितिन पाटिल के अनुसार विभाग तेंदुए को पकडऩे के प्रयास कर रहा है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने का आह्वान किया है क्योंकि तेंदुआ बार-बार अपना स्थान बदल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...