पालमपुर, धर्मशाला में शुरू हुई ‘गदर-2’ की शूटिंग, सनी देओल और अमीषा पटेल पर फिल्माए दृश्य

--Advertisement--

Image

फिल्म की शूटिंग के लिए फिलहाल सनी और अमिषा पालमुपर पहुंचे हैं। जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ती जाएगी, दृश्य की मांग के हिसाब से अन्य कलाकार पालमपुर और धर्मशाला पहुंचेंगे। कोरोना के चलते कोविड निशा-निर्देशों की पालना के सख्त इंतजाम किए हैं। 

व्यूरो रिपोर्ट

भारत-पाक बंटवारे पर बनी सुपरहिट फिल्म ‘गदर-1’ के बाद इसका दूसरा भाग भी बनने जा रहा है। शूटिंग के लिए यूनिट कांगड़ा के पालमपुर पहुंच गई है। यूनिट के साथ फिल्म के मुख्य कलाकार सनी देओल और अभिनेत्री अमिषा पटेल भी पहुंचे हैं। नगरी के कालूंड गांव में ‘गदर-2’ की शूटिंग का रिटायर्ड प्रिंसिपल देशराज शर्मा के घर पर रिबन काटकर श्रीणगेश किया गया।

यहां कुछ दृश्य फिल्माए गए। इसके बाद नगरी, धर्मशाला और योल में भी फिल्म की शूटिंग की गई। सनी और अमिषा गदर-1 जैसी लुक में ही दिख रहे हैं। पहला दृश्य सनी देओल पर फिल्माया गया। इसमें किसान की वेशभूषा में दो युवक सनी की घर के अंदर एंट्री करवाते हैं। फिल्म में कुछ स्थानीय युवाओं को भी अभिनय का मौका दिया गया, जो किसान की भूमिका में नजर आए।

शूटिंग इंचार्ज ने बताया कि पालमपुर और धर्मशाला के खूबसूरत स्थानों पर दृश्य फिल्माए जाएंगे। फिल्म की शूटिंग के लिए फिलहाल सनी और अमिषा पालमुपर पहुंचे हैं। जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ती जाएगी, दृश्य की मांग के हिसाब से अन्य कलाकार पालमपुर और धर्मशाला पहुंचेंगे।

कोरोना के चलते कोविड निशा-निर्देशों की पालना के सख्त इंतजाम किए हैं। प्रशंसकों को भी आसपास नहीं आने दिया जा रहा है। हालांकि, शूटिंग की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में मौके पर पहुंचे और सनी, अमिषा की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। लेकिन निराशा हाथ लगी।

इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है और यूनिट स्टाफ के कोविड टेस्ट लिए हैं। एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल चंद शर्मा भी शूटिंग के पहले दिन नगरी में मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...