पालमपुर के हंगलोह गांव के एक और जवान की मौत, 4 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

पालमपुर के निकटवर्ती गांव हंगलोह में एक सप्ताह के भीतर ही एक और जवान की पार्थिव देह गांव पहुंची तो माहौल फिर गमगीन हो गया।

जानकारी के मुताबिक जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स में तैनात नायक मनोहर लाल (43) 6 जून को डिब्रूगढ़ के समीप सेना का ट्रक गहरी खाई में पलट जाने से बुरी तरह घायल हो गया था। उसकी टांग का इलाज हड्डियों के अस्पताल में चल रहा था।

22 जून को अचानक हृदय गति रुक जाने से मनोहर लाल का देहांत हो गया। 23 जून को जवान की पार्थिव देह को हवाई जहाज से अमृतसर लाया गया, जहां से सड़क मार्ग से देर रात पार्थिव देह उसके घर पहुंची। शुक्रवार दोपहर को नायक मनोहर लाल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया।

नायक मनोहर लाल के 4 साल के मासूम बेटे विधांश ने जब चिता को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। मनोहर अपने पीछे बेटी वंशिका (15) व पत्नी अनीता देवी को छोड़ गया है।

इस मौके पर एडीएम धर्मशाला रोहित, एएसपी बद्रीनाथ व एसडीएम पालमपुर अमित गुलेरिया, कांग्रेस सेवादल के प्रधान अशोक चौधरी सहित भारी संख्या में लोगों ने जवान को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बता दें कि इससे पहले हंगलोह गांव के ही सीआरपीएफ सब इंस्पैक्टर राम कृष्ण (57) की बीते रविवार को हृदय गति रुकने से मौत हुई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...