पालमपुर के बगौड़ा का गोली कांड: पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, एक फरार

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

पालमपुर उपमंडल के गांव बगौड़ा में गोली चलने का मामला सामने आया था, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। गंभीर रुप से घायल हुए दोनों लोगों को टांडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया था।

उधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है, जबकि एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।

गत बुधवार देर रात हुए इस गोलीकांड से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार बगौड़ा गांव के पास बुधवार देर रात गाड़ी में जा रहे लोगों पर पांच आरोपियों ने गोलियां चला दीं। पता चला है कि ये गोलियां पिस्तौल व बंदूक से चलाई गई हैं।

गोलियां लगने से दो लोग घायल हो गए। गाड़ी का चालक घायल होने के बावजूद गाड़ी को वहां से भगा कर ले गया। घायल हुए ताहिर हुसैन (27 वर्ष) तहसील कल्पी जिला जालौन (यूपी) व गोपाल (47 वर्ष) निवासी नेपाल को पालमपुर अस्पताल लाया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ताहिर बगौड़ा में एक व्यक्ति के पास चालक और गोपाल कुक का काम करता है। ताहिर और गोपाल की गाड़ी मौके से जाने के बाद सभी आरोपी एक गाड़ी में फरार हो गए, लेकिन इसका पता चलते ही दो आरोपियों को पुुलिस ने घर से धर दबोचा।

वहीं दो अन्य को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर लंबागांव में पकड़ा, जबकि एक आरोपी मामले अभी फरार है। सूत्रों की मानें, तो मामला फिरौती और अवैध संबंधों से जुड़ा हो सकता है। हालांकि पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी के बोल

उधर, डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने धारा 307, 120बी व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...