‘पापा! यह लो 1660 रुपये, सामान भिजवा दो’, आपदा पीड़ितों के लिए छोटी बच्ची ने तोड़ी गुल्लक, पसीजा लोगों का दिल

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

आपदा प्रभावितों के लिए नन्ही बच्ची का प्रयास सराहनीय है। सुंदरनगर निवासी छठी कक्षा की छात्रा मोक्षथिका ने गुल्लक तोड़कर उसमें निकले 1660 रुपये पापा के हाथ में थमाए और बोली इन पैसों से कुछ सामान खरीदकर सराज के आपदा पीड़ितों को भिजवा देना।

यह भी कहा कि मेरे पैसों के साथ कुछ पैसा आप और मम्मी भी योगदान दो। अधिक तो नहीं पर कुछ तो मदद हो जाएगी। सुंदरनगर उपमंडल के कपाही क्षेत्र के निजी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी के इस हौसले को देखकर माता-पिता की आंखों में आंसू आ गए। दोनों ने संकल्प लिया कि अपने स्कूल के माध्यम से जो भी आपदा पीड़ितों के लिए बन पड़ेगा, करेंगे।

इसी दौरान कपाही में निजी स्कूल चलाने वाले मोक्षथिका के पिता कर्म सिंह ठाकुर ने स्कूल स्टाफ से आग्रह कर एक बैठक बुलाई और बेटी की सोच को सबके सामने रखा। सभी के सहयोग से पिता कर्म सिंह व माता रुकमणि ने प्रभावित परिवारों के लिए जरूरी सामान की 100 किट तैयार कर दी। इसके बाद राशन और कपड़ों की किट लेकर स्कूल के अध्यक्ष हरि सिंह ठाकुर की अगुआई में स्कूल का राहत दल देर शाम थुनाग पहुंचा।

ये रहे शामिल

प्रधानाचार्य वीरेंद्र भारती, स्कूल के फाउंडर सदस्य कर्म सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधानाचार्य रुकमणि ठाकुर, एसएमसी की अध्यक्ष बनिता, अध्यापिका मंजू वर्मा, कुसुम ठाकुर, लकी ठाकुर, बस ड्राइवर जयलाल ठाकुर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सरला देवी व घनश्याम राणा विशेष रूप से शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...