पानी के टैंक में गिरने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

पांव फिसलने से सिंचाई के लिए बने पानी के टैंक में गिरा व्यक्ति, पुलिस कर रही मामले की जाँच

सुंदरनगर, 26 अप्रैल – डॉली चौहान

पुलिस थाना बीएसएनल कॉलोनी के तहत कैथल गांव में पांव फिसलने से एक व्यक्ति की टैंक में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 58 वर्षीय कर्म सिंह पुत्र भदिया राम निवासी गांव कैथल डाकघर चौकी, सुंदरनगर के तौर पर हुई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कर्म सिंह घर के समीप सुबह पांव फिसलने से सिंचाई के लिए बने पानी के टैंक में गिर गया। जब काफी देर तक वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान वह सिंचाई के पानी के टैंक में मिला।

परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही निहरी पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

डीएसपी दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीएसएल थाना पुलिस ने इस मामले में अधीन धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं मामले जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...