
ज्वाली – शिबू ठाकुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में वीरवार को आपदा प्रबंधन पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इस दौरान आपदा प्रबंधन अधिकारी अशोक कुमार प्रवक्ता अर्थशास्त्र ने छात्र छात्राओं को आपदा के समय में व्रती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
सेमिनार में भूकंप अग्निकांड बाढ़ जैसी आपदाओं के समय पर प्राथमिक तौर पर क्या क्या बचाव करने चाहिए. जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य प्यार चंद कपूर ने भी बच्चों को आपदा से बचने के बारे में जानकारी दी.
इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा.
