
पांवटा साहिब, 6 फरवरी – नरेश कुमार राधे
उपमंडल में बांगरन-किशनकोट मार्ग पर भीषण हादसा टल गया। दरअसल, एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान सड़क के उपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तारें क्षतिग्रस्त हुई।
समूचे इलाके में हादसे के बाद ब्लैकआउट हो गया। गनीमत इस बात की है कि हादसा रात के वक्त हुआ। दिन के वक्त हादसे की स्थिति में भीषण जानी नुकसान भी हो सकता था।
पुरुवाला क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बहाल करने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पोल टूटने से बिजली बोर्ड को नुकसान हुआ है। फिलहाल इस नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक बिजली बोर्ड इस बात को लेकर अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंचा है कि क्या ट्रक बिजली की तारों से टकराने के बाद पलटा, या फिर ट्रक के पलटने के दौरान बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
