पांगी में वन विभाग को बड़ी कामयाबी देवदार का पेड़ काटते चार तस्कर काबू

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के दायरे में आने वाले किलाड़ बीट के हसकू जंगल में बीते दिन वन माफिया द्वारा अवैध तरीके से देवदार के पेड़ पर कुल्हाड़ी चला दी है। इसकी भनक जैसे ही वन विभाग की टीम को मिली तो देर रात तकरीबन 11 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर 4 लोगों को पेड़ काटते हुए रंगे हाथों दबोचा हुआ है।

घटना बीते दिन शुक्रवार देर रात की है जब किलाड़ – साच पास मार्ग के बीच आने वाले हसकू जंगल में वन काटूओ द्वारा अवैध तरीके से देवदार के हारे पेड़ पर आरा चला दिया था।

देवदार का पेड़ टूटकर बीच सड़क पर गिरा हुआ पाया गया तो वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर चार आरोपियों समेत एक अल्टो कार को जप्त किया हुआ है। वही वन विभाग की टीम की ओर से मौके से देवदार के पेड़ को काटने के लिए उपयोग में लाए गए हथियारों को भी अपने कब्जे में लिया हुआ है।

वनरक्षक किलाड़ केवल सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक विभाग को यह सफलता उस समय मिली ज़ब शुक्रवार रात को वह स्वयं दैनिक भोगी के साथ किलाड़ से साच पास मार्ग पर स्थित हसकू जंगल में वन काटूओ द्वारा अवैध तरीके से देवदार के हरे पेड़ को काट दिया गया था।

विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से चारों आरोपियों को रंगे हाथों मौके पर गिरफ्तार किया वही एक रात हवालात में रखकर अगले दिन जमानत पर रिहा किया गया है।पुलिस द्वारा जब चारों आरोपियों से हवालात में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा एक स्थानीय युवक का नाम भी इस घटना में शामिल होने के बारे में भी जानकारी दी गई।

जिसके बाद पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को भी अपनी हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस थाना पांगी में पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा IFA एक्ट 32, 33 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हुई है।

इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कमलेश कुमार पुत्र शिव राम निवसी बलवास तहसील चुराह, मोहिंदर कुमार पुत्र रघु राम निवसी कर्मड़ी तहसील चुराह, रिशु व जीत सिंह पुत्र तारा चंद निवासी चुराह वही अजय पुत्र इन्द राज निवासी थमोह पांगी के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...