पांगी को जोडऩे वाली 40 KM लंबी सडक़ आज तक अनदेखी का शिकार, राज्यसभा में उठा मुद्दा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

राज्यसभा सांसद प्रोफेसर डाक्टर सिकंदर कुमार ने दुर्गम पांगी घाटी को चंबा और लाहुल घाटी से जोडऩे वाली सडक़ों को चौड़ा और पक्का करने की मांग की है।

राज्यसभा में विशेष उल्लेख के दौरान उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद हिमाचल प्रदेश की अनेक सडक़ें पक्की और चौड़ी की गई हैं, लेकिन सीमा सडक़ संगठन द्वारा लाहुल और पांगी वैली को जोडऩे वाली 40 किलोमीटर लंबी सडक़ थरोट (लाहुल) और संसारी नाला (पांगी ) के बीच के सडक़ पैच को सालों पहले सिंगल लेन बनाया गया था और इतने सालों के बाद इस सडक़ को न तो पक्का किया गया है और न ही इसे चौड़ा किया गया है, जिससे इस क्षेत्र में यातायात में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा की साच दर्रे से गुजरते हुए पांगी घाटी को चंबा से जोडऩे बाली सडक़ को बनाए हुए लगभग 30 साल हो गए हैं और इस सडक़ को न तो पक्का किया गया है और न ही इसे चौड़ा किया गया है। अत: इसे पक्का और चौड़ा किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...