पांगी को अलग विधानसभा बनाने की उठी मांग

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

पंगवाल एकता मंच ने पांगी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए आवाज बुलंद की है। इसके लिए राम लीला मैदान किलाड़ में मंच ने विशेष बैठक की।

इसमें लोगों समेत राजनीतिक दलों के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान पांगी घाटी के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

मंच के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने बताया कि चैहणी सुरंग बनने से घाटी का जिला मुख्यालय के साथ संपर्क 12 महीने के लिए जुड़ जाएगा। इसके अलावा पांगी घाटी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाना भी जरूरी है। तभी घाटी में विकास कार्य तेज गति से हो पाएंगे।

इसके अलावा पांगी घाटी को स्वायत्तता विकास परिषद का गठन की भी मांग की। उन्होंने कहा कि पांगी अस्पताल में सर्जन विशेषज्ञ नहीं है।

उन्होंने सरकार से यहां विशेषज्ञ नियुक्त करने की मांग की है। घाटी में पांच मेगावाट के मिनी हाईडल पावर प्रोजेक्ट के निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में लोगों ने घाटी में फोर जी नेटवर्क और सड़कों की दयनीय हालत को सुधारने की मांग रखी।

इस मौके पर मंच के उपाध्यक्ष भगत बड़ोत्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...