पहली बार पानी डालते ही ओवरहैड टैंक से टपका पानी

--Advertisement--

Image

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल ज्वाली के अधीन मकडाहन में लाखों रुपए की लागत से निर्मित ओवरहैड टैंक के कार्य को लेकर सवालिया निशान लग गए हैं। टैंक में जैसे ही पहली बार पानी डाला गया तो सारा टैंक लीक होने शुरू हो गया। टैंक से पानी टपकना शुरू हो गया। जिससे निर्माणकार्य को लेकर सवालिया निशान उठने लगे हैं।

इसके चलते लोगों ने जल शक्ति विभाग सहित ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुद्धिजीवियों ने कहा कि यह कैसा निर्माण किया गया है कि लाखों रुपए खर्च करने के बाद निर्मित टैंक पहली ही बार पानी डालने से लीक हो गया। कहीं न कहीं अनियमितता रही है, जिस कारण टैंक से पानी टपकना शुरू हो गया।

बुद्धिजीवियों ने कहा कि अब अगर इसको कुछ भी करके ठीक कर भी दिया तो भी कुछ सालों के बाद यह टैंक दोबारा लीक होना शुरू हो जाएगा तथा फिर से लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ जाएगा। बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर से इस कार्य की जांच करने की जोरदार मांग उठाई है तथा जो भी इसमें दोषी हो, उस पर कार्रवाई अमल में लाए जाए। ठेकेदार को इस कार्य की पेमेंट न की जाए।

विभागीय सहायक अभियंता भाग सिंह के बोल:

इस बारे में जल शक्ति विभाग जवाली के सहायक अभियंता भाग सिंह ने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो ठेकेदार से टैंक को ठीक करवाया जाएगा, उसके बाद ही पेमेंट होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...