पहली दिसंबर से बंद हो जाएंगे शिकारी माता मंदिर के कपाट

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

सर्दियों के मौसम में होने वाली बर्फबारी के मद्देनजर मंडी जिले के थुनाग क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध शिकारी माता मंदिर के कपाट पहली दिसंबर से बंद कर दिए जाएंगे। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि कड़ाके की ठंड व बर्फबारी की संभावना के चलते प्रशासन ने शिकारी माता मंदिर के कपाट 1 दिसंबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक बंद करने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि इस अवधि में आम नागरिकों के शिकारी माता मंदिर में प्रवेश के साथ-साथ यहां पर्यटकों तथा ट्रैकर्ज के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शिकारी माता मंदिर के कपाट आम नागरिकों व श्रद्धालुओं-पर्यटकों के दर्शन के लिए 1 अप्रैल, 2022 से विधिवत रूप से खोले जाएंगे।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सर्दियों के मौसम में शिकारी माता मंदिर क्षेत्र में 8 से 10 फीट तक बर्फ गिरती है। वहीं कड़ाके की ठंड व भारी हिमपात से जंजैहली-माता शिकारी मंदिर सड़क भी जाम रहती है। लिहाजा इन दिनों में जोखिम न लें और शिकारी माता मंदिर की ओर जाने का प्रयास न करें।
एसडीएम ने कहा कि यदि कोई भी पर्यटक व ट्रैकर अथवा स्थानीय निवासी षिकारी माता मंदिर की ओर जाने का प्रयास करता है तथा उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । किसी भी आपात कालीन स्थिति में पुलिस थाना जंजैहली के दूरभाष नम्बर 01907-256740 तथा उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय थुनाग के दूरभाष नवम्बर 01907-257666 पर सम्पर्क करें।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...