पश्चिम बंगाल में युवा डॉक्टर के साथ हुए गैंग रेप, निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करती है जनवादी महिला समिति

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

जनवादी महिला समिति, डी.वाई एफ.आई व एस.एफ.आई ने सँयुक्त रूप से सेरी चाणनी, मँडी मे धरना प्रदर्शन किया जिसमें पश्चिम बँगाल के कोलकाता शहर मे स्थित आर.जी.कार मेडिकल अस्पताल मे ड्यूटी पर तैनात युवा महिला डॉक्टर के साथ हुए गैंगरेप व उसकी निर्मम हत्या की कडी निन्दा की क्योंकि युवा डॉक्टर का शव अस्पताल की तीसरी मँजिल मे सेमिनार हाल मे अर्धनग्न व खून से लथपथ मिला था। शरीर पर दस जगहों पर चोट के निशान की पुष्टि शव के पोस्टमार्टम मे हुई है।

इस पर भी मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉक्टर सँदीप घोष महिला डॉक्टर को सेमिनार हाल मे ऊपर जाने को गैर जिम्मेदाराना बता कर पहले आत्महत्या बताने मे लगे रहे व पुलिस भी मामले को छुपाने व दबाने मे लगी रही क्योंकि ऐसा ज्ञात हुआ है कि यह दुष्कर्म तृणमूल कांग्रेस के नेता के बेटे ने अन्य लोगों के साथ मिल कर किया है।

अतः महिला समिति, युवा व छात्र सँगठनो की मांग है वास्तविक अपराधियों को शीघ्रातिशीघ्र पकड़ कर कडी से कडी सजा दी जाए। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल को व पुलिस कमीशनर विनीत गोयल को बर्खास्त किया जाए। राज्य मे डॉक्टरो की विशेषकर महिला डाक्टरो की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य मँत्री व मुख्यमंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर महिला समिति की अध्यक्ष वीना वैद्य, सुनीता बिष्ट, रीता, भावना, पूनम,डी.वाई एफ.आई के राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल, अँकुर, भुपेंद्र सीटू राजेश शर्मा, प्रवीण, मनीराम एस.एफ.आई दीपक व सन्नी अन्य मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...