पलौहडा के बच्चों ने खो -खो में द्वितीय स्थान हासिल करके चमकाया स्कूल का नाम

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर 

ज्वाली उपमंडल के तहत पड़ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहडा के बच्चे हर क्षेत्र में स्कूल तथा क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ साथ खेलो व् अन्य गतिविधियों में भी स्कूल के बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

इसी के तहत खंड स्तरीय खेलों में स्कूल की लड़कियों ने खो-खो में द्वितीय स्थान हासिल किया। जो कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैरा में करवाई गई। जिसके लिए लड़कियों को मंच पर बुलाकर मुख्य अध्यापक द्वारा सम्मानित किया गया।

इसके अलावा प्रधानाचार्य सुखदेव जमवाल ने जानकारी देते हुए कहा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली में यूथ पार्लिमेट का आयोजन किया गया था, जिसमें हमारे स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया और हमारे स्कूल के बच्चों ने कड़ी मेहनत करके द्वितीय स्थान हासिल किया।

विपक्ष की लीडर नेता की भूमिका अदा कर रही बारहवीं कक्षा की छात्रा सचिता ने पुरे ब्लॉक मे प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य सुखदेव जमवाल ने समस्त स्कूल के स्टाफ तथा बच्चों को इस बात की बधाई दी और बच्चों से कहा कि कड़ी मेहनत करें और आने वाले समय में स्कूल तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...