
परागपुर – आशीष कुमार
पर्यावरण के प्रति अपना प्रेम और लोगों को एक संदेश देने के मकसद से रमन कुमार ने एक शानदार पहल की शुरुआत कर अपना जन्मदिन मनाया। रक्कड़ तहसील मुख्यालय से क़रीब 18 किमी दूर पुनणी (खुबन) निवासी रमन कुमार पुत्र सतीश कुमार ने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कर जन्मदिन को यादगार बनाया।
रमन कुमार ने अपने जन्मदिन की 21वीं वर्षगांठ के अवसर पर पीपल का पौधा लगाया एवं सुरक्षा करने का संकल्प लिया। रमन का मानना है कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, इसके साथ ही उसकी सुरक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए। पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कि जा सकती।
वहीं इस तरह के कार्य से मानव समाज सहित पूरी दुनिया को फायदा होता है और पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। इस अवसर पर रमन कुमार ने कहा कि जहां प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्म दिवस पर पार्टी के नाम पर कुछ पैसे खर्च करता है, लेकिन हम कुछ ही दिनों में इसे भूल जाते हैं।
यदि हम अपने जन्म दिन पर पौधारोपण करेंगे तो इससे जहां एक अलौकिक आनंद की अनुभूति भी होगी, साथ ही हमारा प्रत्येक जन्मदिन पौधे के रूप में चिरकाल तक यादगार बना रहेगा।
