पर्यटन नगरी मनाली में घर में आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति, लोगों को सुबह मिली जानकारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में एक निजी घर में आग लगने से व्यक्ति की जिंदा जलकर माैत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर दास (50) पुत्र जयचंद के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार रात की है। स्थानीय लोगों को सुबह इसकी जानकारी मिली।

इसके बाद सूचना पुलिस व अग्निशमन को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हालांकि, अग्निशमन विभाग की टीम के पहुंचने तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त व्यक्ति अपने घर में अकेला था।

तहसीलदार मनाली अनिल राणा ने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और आग से घर के कमरे में करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...