पर्यटक की सरेआम गुंडागर्दी, बीच सड़क पर पुलिस एएसआइ को जड़ दिया थप्‍पड़

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला में पर्यटकों की गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। आए दिन पर्यटक पुलिस वालों के साथ उलझने में भी पीछे नहीं हट रहे। पुलिस उन्हें कोरोना नियमों का पालन करने को कहती है तो पर्यटक उलझ पड़ते हैं ताजा मामले में बीती रात ढली टनल पर एक पर्यटक को जब पुलिस ने जांच के लिए रोका तो वह पुलिस से ही उलझ गया और हाथापाई करने लगा।

इसी दौरान वहां पर काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। लेकिन पर्यटक मानने को तैयार नहीं था और लगातार पुलिस से हाथापाई के लिए उताबला हो रहा था। इस दौरान पर्यटक ने एक पुलिस एएसआइ के साथ हाथापाई शुरू कर दी व उसे थप्पड़ जड़ दिया।

बताया जा रहा है पर्यटक दिल्‍ली नंबर की गाड़ी में सवार था। इस पूरी वारदात का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें थप्‍पड़ की गूंज स्‍पष्‍ट सुनाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पर्यटक नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो में उक्‍त पर्यटक सड़क पर भी उत्‍पात मचाता दिख रहा है। पुलिस की ओर से पकड़े जाने के बाद वह पुलिस वैन के आगे सड़क पर लेट गया व खूब हंगामा किया।

गौरतलब है कि इससे पूर्व रिज मैदान पर भी पर्यटक पुलिस जवानों के साथ उलझ चुके हैं। हालांकि पुलिस शांति से पेश आती है। बावजूद इसके पर्यटक बदतमीजी करने पर उतारू हो जाते हैं। रिज पर भी पर्यटकों ने पुलिस जवानों के साथ खूब हंगामा किया था। यहां हाथापाई के दौरान एक पुल‍िस जवान का हाथ भी फ्रेक्‍चर हो गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...