पर्यटक की तरह आई है आम आदमी पार्टी, कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से- कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नहीं है। वह केवल एक पर्यटक की तरह यहां आई है। विधानसभा चुनाव में केवल कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला होगा।

वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस से मुख्यमंत्री का चेहरा और संगठन की सरदारी हाईकमान तय करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता में आते ही कांग्रेस कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल करेगी।

आउटसोर्स कर्मियों को नियमित किया जाएगा।

सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में आउटसोर्स आधार पर भर्तियों की प्रथा को समाप्त किया जाएगा।

जितने भी कर्मचारी आउटसोर्स आधार पर लगे हैं, उन्हें नियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का निजी आवास हॉलीलॉज कांग्रेस का प्रदेश में ऐसेट है।

महंगाई के बहाने सरकार पर वार

शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, चोर दरवाजे से हो रही भर्तियों से परेशान है। पेट्रोल और डीजल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। रसोई गैस सिलिंडर आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं। भाजपा में गुटबाजी हावी है। कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले भाजपा को अपने कुनबे में झांकना चाहिए।

गुटबाजी पर दी सफाई

प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर शुक्ला ने सफाई दी है। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार को शिमला में आयोजित बैठक में शामिल नहीं हो सके नेताओं ने उन्हें फोन पर इसकी सूचना दी थी। दो दिन पूर्व ही उनका शिमला दौरा फाइनल हुआ था। ऐसे में प्रदेश के नेताओं के अन्य स्थानों पर कार्यक्रम पहले से तय थे। मैंने ही उन्हें अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को छोड़कर नहीं आने के लिए कहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...