पर्यटक का पैसों से भरा बैग लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

भटियात क्षेत्र के लाहड़ू में भोजनालय चलाने वाले समाज सेवी सुरेश शर्मा ने जरूरी दस्तावेज व पैसे से भरे बैग को पर्यटक दंपति को सौंकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। मंगलवार को दो दंपति एक गाड़ी में सवार होकर आए और भोजनालय में रुके और खाना खाने के बाद अपना एक बैग इसी भोजनालय के बैंच पर छोड़कर चले गए।

यह बैग शर्मा भोजनालय के मालिक सुरेश शर्मा के हाथ में लगा। बैग में लगभग 30 हजार रुपए की नकद राशि के साथ जरूरी दस्तावेज और कुछ एक किमती सामान पाया गया। कुछ समय बीत जाने के बाद सुरेश शर्मा को मोबाइल पर फोन आया कि हमारा कोई बैग आपके भोजनायल में छूट गया है। जिस पर मालिक ने बताया कि वह बैग मेरे पास है।

पर्यटक दंपति अमोघा वर्षा व अनुषा बंग्लूरू से घूमने के लिए डल्हौजी की और जा रहे थे, लेकिन फोन से बातचीत के बाद यह लोग तुनुहट्टी में पहुंचे। वहां पर मालिक ने बैग उनको सौंप दिया। इसके बाद उक्त दंपति ने बैग में रखे गए अपने पैसे व जरूरी दस्तावेज को चेक किया और समाजसेवी सुरेश शर्मा का आभार व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...