परौर के फरेढ़ में दुकान से चोरी के मामले में मां-बेटा और बहू गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर परौर के समीपवर्ती गांव फरेढ़ में चोरी के मामले में वीरवार शाम भवारना पुलिस ने तीन आरोपितों मां, बेटे व बहू को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपित रामप्यारी पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार, सोनू व सरिता पठियार गांव में किराये के मकान में रहते हैं।

23 अगस्त की रात करीब ढाई बजे तीनों ने फरेढ़ स्थित फर्नीचर की दुकान से चार ड्रम, तीन कुर्सियां, सरिये के कट पीस व एल्युमिनियम का सामान चुराया था। दुकान मालिक ने भवारना थाने में मामला दर्ज करवाया था। वीरवार को पुलिस ने तीनों आरोपित पकड़ लिए।

आरोपित सोनू शिला चौक में एक दुकान में चालक है। उसने गाड़ी का प्रयोग चोरी किए सामान को लाने के लिए किया था। पुलिस ने फर्नीचर की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें तीनों आरोपित दिख रहे थे। साथ ही सोनू के मोबाइल फोन नंबर को भी ट्रेस कर पुलिस को आरोपितों को पकड़ने में सहायता मिली।

सोनू ने चुराया हुआ आधा सामान कबाड़ी को बेच दिया था और कुछ उसके मकान में था जिसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपित सरिता की बेटी छोटी होने के कारण फिलहाल छोड़ दिया है, जबकि मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस थाना प्रभारी भवारना प्रताप सिंह का कहना है तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है और अब इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपितों से चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...