परागपुर में साढ़े चार करोड़ से बनेगा इनडोर स्टेडियम, अनुराग ठाकुर ने दी सौगात

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

जसवां परागपुर हलके के तहत धरोहर गांव परागपुर में साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से इनडोर स्टेडियम बनेगा। केंद्रीय खेल एवं युवा सेवाएं मंत्रालय ने इस बाबत पत्र जारी कर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर को अवगत करवाया है। इनडोर स्टेडियम से न केवल युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए मदद मिलेगी बल्कि उदीयमान खिलाड़ियों का भविष्य भी संवरेगा।

स्टेडियम में एक्सपर्ट कोच भी रखे जाएंगे। करीब डेढ़ साल पहले ही मंत्री बिक्रम ठाकुर ने परागपुर क्षेत्र में स्टेडियम खोलने की घोषणा की थी। इस प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने के लिए वह कई बार केंद्रीय मंत्रियों से मिले थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी अहमियत समझी तथा बजट मंजूर करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

केंद्रीय खेल एवं युवा सेवाएं मंत्रालय ने स्टेडियम के लिए जमीन व औपचारिकताओं को पूरा कर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। स्टेडियम पांच कनाल भूमि पर बनेगा। इसके लिए छड़ोल गांव के स्वर्गीय चेत राम शर्मा ने जमीन दान दी थी। इससे पहले भी राजकीय आयुर्वेदिक एवं पंचकर्मा केंद्र के लिए लोगों ने लाखों की जमीन दान की थी।

विकास में सहयोगी बन रही जनता के साथ कदम मिलाते हुए मंत्री बिक्रम ठाकुर ने परागपुर में पंचकर्मा केंद्र भवन के लिए हामी भरी थी। अक्टूबर 2020 में इसका उद्घाटन किया था। बहुत जल्द इसके भवन का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। जलशक्ति विभाग के मंडल कार्यालय व पंचकर्मा केंद्र के बाद इनडोर स्टेडियम परागपुर का तीसरा बड़ा प्रोजेक्ट होगा।

उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा इनडोर स्टेडियम के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से साढ़े चार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। तहसील रक्कड़ के कुहना में बी फार्मेसी व अटल आदर्श विद्यालय के साथ परागपुर में यह बड़ा प्रोजेक्ट विकास का गवाह बनेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आभारी हैं।

केंद्रीय सूचना व प्रसारण एवं खेल व युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा केंद्र सरकार ने स्वस्थ भारत व युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए कई अभियान चलाए हैं। प्रदेश में खेलों को गांव व ब्लाक स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए हम खेलो इंडिया खेलों कार्यक्रम के तहत इनडोर स्टेडियम बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। इनडोर स्टेडियम के लिए साढ़े चार करोड़ का बजट स्वीकृत करवाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...