
परागपुर- आशीष कुमार
हिमाचल सरकार के दिशा निर्देश अनुसार परागपुर ग्राम पंचायत की आम ग्राम सभा 29 नवम्बर दिन सोमबार को सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत मुख्यालय परागपुर में होनी निश्चित हुई है। जिसमे आम ग्राम सभा मे निम्न मुद्दे ग्राम सभा के समक्ष रखे जाएंगे।
ग्राम बैठक के अनुमोदन की पुष्टि, गत आय और व्यय का अनुमोदन
बी पी एल /पी डी एस सूची की समीक्षा करना
जल जीवन शक्ति मिशन की चर्चा
मनरेगा के तहत होने वाले कार्यो की चर्चा
अन्य मुद्दे ग्राम सभा अध्यक्ष की अनुमति से
पाठको को बता दे कि कोरोना के कारण ग्राम सभाए नही हो पाई थी और गत ग्राम सभाए आचार सहिता के कारण नही हो पाई थी ।।
ओर जो आम ग्राम सभा परागपुर पंचायत की हुई भी तो लोगो की सख्या कम होने की बजह से पूरी नही हो पाई थी ।। लोगो को आम ग्राम सभा मे ज्यादा से ज्यादा भाग लेना चाहिए ताकि सामाजिक कार्यो के विकास में वो अपनी भागीदारी अदा कर सके ।।
ग्राम सभा की जानकरी पंचायत सचिव परागपुर द्वारा दी गई ।।
