
कांगड़ा – राजीव जसवाल
काँगड़ा वार्ड नम्बर 4 मे जिला वाल्मीकि सभा जिला काँगड़ा पंजीकृत के मुख्य पदाधिकारियों की अहम बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा की अध्यक्षता मे काँगड़ा वार्ड नम्बर 4 मे संपन हुई.
जिला वाल्मीकि सभा के पदाधिकारियों ने नवगठित कांग्रेस सरकार मे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओर मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी और आशा व्यक्त की कि अब आने वाले समय में मुख्य्मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बाल्मीकि समुदाय की अनदेखी नहीं होगी.
इस विषय पर जिला बाल्मीकि सभा के मुख्य पदाधिकारियों ने अपनी रणनीति तैयार करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सम्मुख सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा कि प्रमन चटवाल जी की कार्यकुशलता. समाज के प्रति निश्वार्थ सेवा भाव.
सच्ची लग्न को देखते हुऐ जिला वाल्मीकि सभा पंजीकृत का चेयरमैन मनोनीत किया जाये और जिला बाल्मीकि सभा के जिला मुख्य प्रभारी परमजीत सिंह को जिला वाल्मीकि सभा पंजीकृत जिला कांगड़ा का अध्यक्ष बनाया जाये.
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से सभी के विचार सुनने के उपरांत व सभी की राय से सर्वसम्मति से प्रस्ताविक न्युक्तियों को मोहर लगा कर अपना निर्णय पदाधिकारियों के पक्ष मे सुना दिया. जिसका सभी ने स्वागत किया है.
ज्ञात रहे कि जिला वाल्मीकि सभा काँगड़ा पंजीकृत को अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा पंजीकृत नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी.एस द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की सिफारिश पर राष्ट्र स्तर पर समर्थन प्राप्त है.
नवनियुक्त जिला वाल्मीकि सभा पंजीकृत के जिला अध्यक्ष परमजीत सिंह ( पम्मू )ने जिला बाल्मीकि सभा के पदाधिकारियों का तहे दिल से धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि जो विश्वास व जिम्मेवारी समाज के प्रति मुझे दी गई है मैं अपने पदाधिकारियों व समाज को आश्वासन दिलाता हूँ की उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए व समाज को एक सूत्र मे बाँधने के लिए हर सम्भव प्रयास करूंगा.
जिला वाल्मीकि सभा पंजीकृत जिला काँगड़ा के विभिन्न क्षेत्रो से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों व समाज के लोगो ने जिला सभा के इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत किया है ओर जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया.
