पन्नू ने फिर दी धमकी, सीएम को शिमला में तिरंगा फहराने से रोकने के लिए किया ईनाम का ऐलान

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को तिरंगा फहराने से रोकने के लिए ईनाम राशि की घोषणा की है। इस संबंध में उसके द्वारा एक ई-मेल जारी की गई है।

पन्नू ने इस घोषणा को अंजाम देने वाले को 125 हजार डॉलर देने का ऐलान किया है। इसके अलावा इस दिन शिमला में विवादित झंडा फहराने की भी बात कही गई है। पन्नू ने कहा है कि भविष्य में खालिस्तान की राजधानी शिमला को बनाया जाएगा।

पहले भी भेजता रहा है धमकी भरे संदेश

इससे पहले भी विदेश में बैठकर पन्नू सोशल मीडिया एवं आधुनिक संचार तकनीकों के माध्यम से आम जनता, पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबरों एवं उनके सोशल मीडिया खातों में भ्रामक एवं धमकी भरे संदेश भेजता रहा है।

इससे पहले भी उसने 15 अगस्त को भारतीय तिरंगा न फहराने देने कीधमकी दी थी और समर्थकों को प्रलोभन देकर इस कार्य को करने के लिए उकसाया था। इसके साथ ही अब एक बार फिर धमकी देने की हिमाकत की है।

डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि प्रदेश के साथ ही पड़ोसी राज्यों के साथ लगती सीमाओं पर पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों में जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विदेश में बैठा वांटेड आतंकवादी 

पन्नू विदेश में बैठा भारत का एक वांटेड आतंकवादी है। वह एक प्रतिबंधित संगठन का स्वयं-भू सरगना है। वह सोशल मीडिया के जरिए भारत के खिलाफ प्रोपेगंडा बार चलाता रहा है। 1 जुलाई, 2020 को भारत सरकार ने पन्नू काे संशोधित यूएपीए कानून के तहत आतंकवादी घोषित किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...