पद्धर के कुन्नू में रंगे हाथ दबोचे चोर

--Advertisement--

Image

90 हजार की नकदी, 12 लाख के गहने चुरा कर भागने की फिराक में थे आरोपी

पद्धर – आशुतोष

उपमंडल पद्धर के स्थित कुन्नू में चोर गिरोह ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए करीब 90 हजार रुपए नकदी और 12 लाख से अधिक कीमत के जेवरातों पर हाथ साफ कर लिया। चोर मुस्तैदी से वारदात को अंजाम देकर भागने में भी कामयाब हो गए, लेकिन घर के किसी सदस्य ने उनकी कार का नंबर पढ़ लिया।

पद्धर, गवाली, उरला और घटासनी हर स्टेशन में वारदात की सूचना के साथ गिरोह की गाड़ी के नंबर बारे अवगत करवाया गया। उरला में गिरोह के दो सदस्य पब्लिक के हाथ चढ़ गए, जबकि एक सदस्य पीछे ही गाड़ी से उतर कर फरार हो गया। गिरोह की लाल रंग की फिएट कार नंबर (एचपी 66 ए 3303) को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

गिरोह के पकड़े गए सदस्यों में मोहम्मद हुसैन (64) निवासी जीपीएस जानू, बसोहली वार्ड नंबर चार कठुआ जम्मू और पन्ना लाल (37) निवासी कतरेन, जतेहर-बिहाल, कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने गिरोह के सदस्यों की जमकर छितर परेड भी की।

पुलिस मौके पर पहुंचने बाद दोनों आरोपियों को पुलिस थाना पद्धर ले गई है। आरोपियों ने दिन को करीब ढ़ाई बजे कुन्नू गांव के सेवानिवृत्त अध्यापक नागेंद्र कुमार के घर का ताला तोड़ सेंधमारी करते हुए करीब 80 हजार नगदी और 12 लाख से अधिक कीमत के जेवरात चुरा लिए थे।

घटना के दौरान पीडि़त नागेंद्र कुमार, उनकी धर्म पत्नी सुनीता और बेटा पीयूष समीप में ही किसी समारोह में गए हुए थे। नागेंद्र का बेटा पीयूष जैसे ही घर आया तो चोर कमरे में वारदात को अंजाम दे रहे थे। पीयूष की गिरोह के सदस्यों के साथ झड़प भी हुई। एचडीएम

गिरोह का एक सदस्य फरार, तलाश में जुटी पुलिस

गिरोह के एक सदस्य ने घर से बाहर निकलते ही पीयूष को कोई हथियार दिखाकर निकल गया और डर से पीयूष अपनी जान बचाने के लिए निचे खेतों की तरफ भाग। चोर से साथ हुई झड़प में पीयूष को आंशिक चोट लगी है। उसके बाद तुरंत सूचना मोबाइल से पिता नागेंद्र को दी।

पीयूष के मामा उरला निवासी अधिवक्ता राजेश चंदेल भी मोहड़धार गांव में समारोह में आए थे। उन्होंने उरला बाजार में कार का नंबर देकर चोरों को पकडऩे की बात कही, जिनमें दो सदस्यों को लाल रंग की कार सहित दबोचने में कामयाबी मिली है।

वहीं, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि गिरोह दिनदहाड़े कुन्नू कस्बे में वारदात को अंजाम दिया, जिनमें दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है, जबकि एक की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...