पंचकूला में ससुरालियों से तंग आकर अंब पहुंची विवाहिता ने पुलिस को बताई आपबीती
ऊना – अमित शर्मा
पुलिस थाना अंब में दर्ज एक दहेज उत्पीडऩ के केस में नया मोड आ गया है। पुलिस ने अब विवाहिता की शिकायत पर हरियाणा के पंचकूला निवासी उसके आरोपित पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व देवर पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया।
पीडि़ता ने गत जनवरी माह में कोर्ट के माध्यम से पति व देवर पर कई सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दहेज उत्पीडऩ का केस दर्ज करवाया था। कोर्ट के माध्यम से पुलिस को शिकायत में विवाहिता ने कहा कि उसकी शादी दो नवंबर, 2020 को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। शादी के समय उसके स्वजन ने अपनी हैसियत के अनुसार ससुरालियों को को उपहार भेंट किए थे।
बावजूद इसके पति और ससुराल वालों ने दुव्र्यवहार करना शुरू कर दिया। यहीं नहीं, आरोपित पति उसके चरित्र पर भी संदेह करता था। जून 2021 को पति अपने छोटे भाई की शादी करवाने के लिए उसे अपने माता-पिता से 15 लाख रुपए लाने की मांग करने लगा। आरोपियों की प्रताडऩा से तंग होकर जब उसने उक्त बातें अपने माता-पिता को बताई तो उन्होंने ससुराल पक्ष को उनके घर जाकर समझाने की कोशिश की।
उसके वाद आरोपितों ने उसने माता पिता को आश्वासन दिया कि पैसों की मांग नहीं करेंगे और न ही भविष्य में उसे प्रताडि़त करेंगे। लेकिन कुछ दिन शांत रहने के बाद दोबारा दुव्र्यवहार शुरू कर दिया।
यही नहीं, शिकायतकर्ता ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी ड्यटी से वापस आकर अपने कमरे में आराम कर रही थी तो उसके देवर ने उसके कमरे में प्रवेश करके उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका पति भी उसकी सहमति के बिना अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था।
आरोपितों की यातनाओं से तंग होकर उसने जुलाई, 2023 को उसने घर छोड़ दिया कि पति और उनके परिवार के लोग उसके महत्त्व को समझकर सुधर जाएंगे, लेकिन इसके बाद भी नहीं सुधरे।
थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज के बोल
थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने पीडि़त महिला का अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद आरोपित पति व देवर पर अन्य बनती धाराओं के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

