पति को गालीगलौज करने से रोका तो पत्नी के सिर पर दे मारी कुल्हाड़ी,हादसे में लहुलुहान हुई महिला

--Advertisement--

Image

चम्बा, धर्म नेगी

जिला चम्बा में एक महिला पर उसके ही पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया,इस हादसे में लहुलुहान हुई महिला को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थय केंद्र पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। वहीं, इस घटना की आगामी जांच की जा रही है।घायल महिला की पहचान बबली देवी पत्नी कुलदीप सिंह निवासी गांव गाडेट डाकघर रायपुर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह वारदत गुरूवार रात की है,जहां बबली देवी घर में अपने दो बेटों के साथ बैठी हुई थी। उसी दौरान उसका पति कुलदीप वहां आया और उसके साथ गालीगलौज करने लगा। जब महिला ने पति को गालीगलौज करने से रोका तो वह आगबबूला हो गया। इसके बाद आरोपी पति ने बाहर जाकर कुल्हाड़ी उठाई और आकर अपनी पत्नी के सिर पर दे मारी।

पति द्वारा किए गए प्रहार में महिला बुरी तरह से लहुलुहान हो गई। इसी दौरान महिला को बचाने के लिए उसके दोनों बेटे और भाभी वहां पहुंचे। जिन्होंने घायल महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोट पहुंचाया। वहीं, इस वारदात का पता चलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज कर लिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अरुल कुमार ने बताया कि गाडेट गांव में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी को घायल कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324, 504, 307 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...