पति काम के सिलसिले में गया, पीछे से आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक, गंवानी पड़ी जान, शव खड्ढ किनारे फेंका

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

आधी रात को जोखिम उठारकर प्रेमिका से मिलने का प्रेमी को जान गंवानी पडी। प्रेमिका के पति ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है।

जानकारी के अनुसार, मंडी में जिले में एक प्रेमी शादीशुदा महिला के घर में आधी रात को पहुंचा था। घटना बीते 21 और 22 फरवरी की मध्य रात्रि नेरचौक के ढांगू की है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। महिला के पति ने आशिक युवक को मौत के घाट उतारने के बाद स्थानीय खड्ड में शव को फेंक दिया गया था।

खड्ड किनारे लाश मिलने और मामले की सख्ती से जांच करने के बाद युवक की पिटाई और प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस ने तीन दिन में ही इस मामले को सुलझा कर आरोपी पति, देवर सहित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 22 फरवरी की शाम को नेरचौक के अंतर्गत ढांगू सत्संग भवन के पास सुकेती खड्ड के किनारे एक लाश पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर लाश को कब्जे में कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मौके पर पाया कि मृतक के सिर, मुंह पर चोटों और खून के निशान थे।

पोस्टमार्टम करवाने पर मृतक के सिर, मुंह और बाजू पर डंडे से चोटों के निशान पाए गए। इसके बाद पुलिस ने इस केस में हत्या का मामला बल्ह थाना में दर्ज किया। बाद में आसपास के इलाके में मृतक युवक शिनाख्त की गई। उसकी पहचान 26 वर्षीय अर्जुन पुत्र फकीरा गांव नगलाबाल जिला बुलंदशहर के रूप में हुई, जो कि निचला ढांगू में रहकर मजदूरी का काम करता था।

काफी समय से था प्रेम प्रसंग

मामले की गहन जांच के बाद पुलिस को पता चला कि इसके एक स्थानीय महिला से काफी समय से संबंध थे। 21 फरवरी की रात को यह युवक महिला के बुलाने पर उसके घर पहुंच था, जहां महिला के देवर भादर सिंह ने अर्जुन को भाभी के कमरे में जाते देख लिया। इसके बाद देवर ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और अपने भाई यानी महिला के पति नंदलाल को फोन कर घर बुलाया।

पति काम के सिलसिले में गया था

बता दें कि महिला का पति काम के सिलसिले में बरमाना में रहता है। पति ने घर पहुंचकर डंडे से पीट-पीट कर अर्जुन को मार दिया और पत्नी को भी पीट कर उसकी बाजू तोड़ दी। घटना को अंजाम देने के बाद नंदलाल ने मृतक अर्जुन के शव को गाड़ी में डालकर ढांगू सत्संग भवन के पास सुकेती खड्ड के किनारे फेंक दिया गया।

एएसपी मंडी सागर चंद्र के बोल

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया तीनों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...