पड़ोसन का चुरा लिया दो दिन का बच्चा, फरार दंपती यूपी से गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के बिलांवाली से एक महिला का दो दिन का बच्चा चोरी हो गया। इस घटना के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पता चला कि इसी कमरे के साथ रहने वाला दंपती भी उसी दिन से गायब था।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनका नाम व पता खोज उत्तर प्रदेश के रामपुर से बच्चे को बरामद कर आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे को मां के सुपुर्द कर दिया है।

बिहार के पटना की एक महिला व यूपी के रामपुर की एक अन्य महिला बिलांवाली में निर्मल सिंह के मकान में किरायेदार हैं।

ये हैं पूरा मामला

रामपुर की महिला की शादी को 9 साल हो गए हैं, लेकिन उनका कोई बच्चा नहीं है। बिहार की महिला का यह चौथा बच्चा होने वाला था। दोनों महिलाओं में तय हुआ था कि अगर चौथी बेटी हो गई तो वह उसे दे देगी।

इसी आधार पर रामपुर की महिला पड़ोसी महिला का गर्भावस्था के दौरान ख्याल रखती थी और समय-समय पर उसकी सहायता भी करती थी।

9 जनवरी को बिहार की महिला के तीन बेटियों के बाद बेटे को जन्म दिया। रामपुर की महिला बच्चे को लेने के लिए गई तो उसने बेटा होने पर देने से इन्कार कर दिया। 11 जनवरी को उक्त महिला ने पति के साथ योजनाबद्ध तरीके से बच्चे को साथ लगते कमरे से चुरा लिया, जब बच्चे की मां वहां नहीं थी।

पहले महिला ने सोचा कि दूध पिलाने के लिए बच्चे को वापस करेंगे, लेकिन जब शाम तक बच्चा वापस नहीं आया और कमरा बंद रहा तो महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पड़ोसन उसके बच्चे को चुरा ले गई है।

महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला का नाम-पता खोजा। उसी आधार पर पुलिस की टीम यूपी के रामपुर पहुंच गई, जहां पर बच्चा उसी महिला के पास था।

पुलिस बच्चे को कब्जे में लेने के बाद उसे बद्दी लेकर आ गई। साथ ही दंपती को भी साथ लाया गया। रामपुर की महिला रेखा ने पुलिस को बताया कि उक्त महिला बच्चा उसे देने के लिए तैयार थी, लेकिन लड़का होने पर अपनी बात से पलट गई।

अशोक वर्मा, एएसपी के बोल 

एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बच्चे को उसकी असली मां के सुपुर्द कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...