पटियाला हिंसा का मास्टरमांइड बरजिंदर सिंह परवाना गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कोर्ट ने चार दिन के रिमांड के लिए पुलिस को सौंपा, मुंबई से लाया गया था आरोपी, मोहाली एयरपोर्ट पर धरा

पंजाब – भुपिंद्र सिंह राजू

पटियाला में खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर शुक्रवार को हुई झड़प मामले के मास्टरमाइंड और सिख समूह दमदमी टकसाल राजपुरा के प्रमुख बरजिंदर सिंह परवाना को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। परवाना एक आपराधिक इतिहास वाला व्यक्ति है, जिसके खिलाफ अतीत में चार प्राथमिकी दर्ज हैं।

कोर्ट ने उसे चार दिन के रिमांड के लिए पुलिस को सौंप दिया है। पटियाला रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक मुखविंदर सिंह छिना ने कहा कि आरोपी को सुबह सात बजकर 20 मिनट पर मुंबई से लाया गया। जैसे ही वह मोहाली एयरपोर्ट पर विस्तारा की फ्लाइट से उतरा इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह के नेतृत्व में सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी की पटियाला टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

परवाना एक स्वयंभू सिख नेता है, जो समर्थन हासिल करने के लिए सोशल मीडिया पर अपमानजनक भाषण देता है।दमदमी टकसाल राजपुरा के एक शिष्य परवाना को सख्त आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और 1984 के दंगों पर उनकी टिप्पणियों के लिए भी जाना जाता है।

छिना ने कहा कि अब तक कुल 25 आरोपियों में से परवाना सहित चार को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में हरीश सिंगला, दलजीत सिंह और कुलदीप सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पटियाला के काली देवी मंदिर की ओर जा रही रैली के दौरान झड़प हो गई थी। भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में पहली बार इस तरह की हिंसा देखने को मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...