पकाैड़ों में चाट मसाला न डालने को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदली, 4 लोगों पर FIR

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

बारिश के मौसम में पकौड़े सभी को पसंद हैं, उस पर चाट मसाला डालने से जायका और बढ़ जाता है। लेकिन इसी चाट मसाले को लेकर ऐसा विवाद हो गया कि नौबत मारपीट तक आ गई और मामला थाने तक पहुंच गया।

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में दौलतपुर क्षेत्र की एक जानी मानी हलवाई की दुकान पर एक ग्राहक द्वारा पकौड़ों में चाट मसाला न डालने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार और ग्राहक में मारपीट हो गई।

यह मामला देर रात शनिवार को तब घटित हुआ जब युवक के घर में बेटी का जन्म हुआ था और परिवार को पार्टी देने के लिए उक्त दुकान पर मिठाई लेने के लिए पहुंचा था। जब दुकानदार से पकौड़े लेने लगा तो कथित रूप से दुकानदार ने उसमें चाट मसाला कम डाला।

इस पर युवक ने और चाट मसाला डालने के लिए कहा। लेकिन दुकानदार ने यह कहकर मना कर दिया कि इसमें जितना हम मसाला डालते हैं उतना डाल दिया इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई।

दुकान का मालिक ग्राहक का जानकार था, उसने तुरंत उसके छोटे भाई को बुलाया कि दुकान पर आपका भाई हंगामा कर रहा है, जैसे ही छोटा भाई बड़े को दुकान से ले जाने लगा तो दुकान मालिक व कर्मियों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।

वहीं दूसरी तरफ दुकानदार ने थाना में जो लिखित शिकायत दी है उसके अनुसार ये दोनों युवक उसकी दुकान में आए और आकार लड़ाई की व 71500 रुपये लूट कर ले गए। इस शिकायत में ये भी कहा गया है कि ये छह से सात लोग थे जिन्होंने हमला किया और इसमें दुकान मालिक और उसके कामगारों को चोटें आई हैं।

बहरहाल पुलिस ने इस मामले में क्रास केस दर्ज किया है, जिसमे रितेश जसवाल की शिकायत पर दुकान के मालिक अरुण डोगरा पुत्र अमर चन्द निवासी वार्ड नम्बर एक दौलतपुर व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वहीं दुकान के मालिक अरुणदीप की शिकायत पर दोनों भाइयों रितेश जसवाल व विक्की पुत्र जगदेव सिंह निवासी डंगोह तहसील घनारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के ब्यानों के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...