पंडोह डैम के समीप सड़क पर पलटी निजी बस, नदी में गिरने से बाल-बाल बची

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंडोह डैम के साथ लगते पीवीसी मोड़ के पास सोमवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे अंजली ट्रांसपोर्ट की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि बस नदी में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के वक्त बस में लगभग 25 लोग सवार थे। जिसमे तीन से चार यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, बाकी सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। यह बस कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही थी। प्रारंभिक तौर पर मिली सूचना के अनुसार पहले बस का एक टायर सड़क पर बने गड्ढे में गया। इससे बस का कोई पुर्जा टूट गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

यहां खड़ी एक कार भी इसकी चपेट में आई और उसका शीशा भी टूट गया है। हादसा के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पंडोह अस्पताल से एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और आंशिक रूप से घायलों को पंडोह पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...